Tuesday, August 19, 2008

एक अनुत्तरित प्रश्न..

एक अनुत्तरित प्रश्न..

शालीनता के मुखौटे..
भ्रष्टाचारों की फेहरिस्त..
आश्वासनों के पुलिंदे..
सत्ता का दंभ..
झूठी बयानबाजी..
सस्ती लोकप्रियता..
दमघौंतू प्रतियोगिता ..
पक्षपात की पराकाष्ठा.
गिरगिटों से समरूपता..
सियासी उछ्श्रीन्ख्लता ..
अतिशयोक्ति की प्रचुरता..
दिख्हाऊ भावनाताम्कता ..
मुस्कराहट में कुटिलता..
लोमडी सी लोलुपता..
पला बदलने में हासिल महारत..
अवैध को देना वैधता..
कुर्सी रुपी गुड पर भिनभिनाहट ..
साम्प्रदायिकता जो भड़के तो सुस्वागतम..
क्या कहने ! उनकी दूरद्रिष्टता..
माहौल को गर्माना..
आग भड़काना और हाथ सेंकना..
कुर्सी के लिए बेचैन..
हड़पने को तैयार उसे..
ये आस्तीन के सांप ..
क्या यही है उनकी राजनीती की ..
स्वच्छता और पारदर्शिता????

regards,
ankita..

No comments: